Tuesday 30 October 2012

शॅम्पू खाएं सेहत बनाएं

हाल ही में वाइरल बुखार और डेंगू का दौर चला | चला क्या साहब .. चल रहा है | ग्लोबलाइज़ेशन के ज़माने में सभी देश आपस में अपने अपने बेहतरीन वाइरस और बेक्टेरिया का आदान प्रदान कर रहे हैं| और फिर हमारा महान भारत देश तो देश दुनिया की हर चीज़ का स्वागत करता है, देशी हो या विदेशी | सबको खुद में समा कर अपना ही हिस्सा बना लेता है | इतिहास में देखिए अंग्रेज़ यहाँ एक बार क्या आए,बस यहीं के हो कर रह गये | दूसरी तरफ बहूरानी ऑफ इंडिया को देखिए, जी हाँ मैं सोनिया गाँधी जी की ही बात कर रहा हूँ, इटली से एक बार यहाँ आई तो भारत देश ने देश चलाने की चाबी उनके हाथों में दे कर कह दिया की चलाओ जी | हमारे देश में कहा जाता है की अतिथिदेवो भवः ! और देवों के हाथों में तो ये देश शुरु से ही रहा है | भारतवर्ष तो देवभूमि है जी | हाँ तो मैं वाइरल बुखार की बात कर रहा था जनाब, और बात डेंगू की भी कर रहा था लेकिन विषय से भटक गया |
दिल्ली में रहते हुए देखता हूँ की हर साल हम पहले से ज़्यादा डेंगू के केस पाने के अपने लक्ष्य में सफल होते रहे हैं | बात मच्छर पालने की हो तो टेक्नालजी दिल्ली से लें | यहाँ जनसाधारण से लेकर म्यूनिसिपॅलिटी डिपार्टमेंट और दिल्ली जल बोर्ड, सभी बढ चढ कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं, मच्छर पालने के नित नये रेकॉर्ड बनाए जा रहे हैं | यहाँ तक की हॉस्पिटल वाले भी मच्छर पाल रहे हैं ताकि इस प्रजाति के मच्छर को आने वेल समय के स्टूडेंट आसानी से स्टडी कर पायें | आख़िर भारत को डेंगू  स्पेशलिस्ट देश बनना है के नहीं बनना? अपने एरिया की बात कहूँ तो आजकल दिल्ली जल बोर्ड के पानी में भही मच्छर के लार्वा मिल जाते हैं, की लो जी जनमानस, उत्तम क्वालिटी के मच्छर हम घर पर ही सप्लाइ किये दे रहे हैं | फ्री होम डेलिवरी का ज़माना जो है |

लो फिर विषय से भटक गया.. क्या करें साहब टीवी पर नेताओं को चर्चा के विषय से भटकते इतना देखता हूँ की खुद भी यही आदत होती जा रही है | जवाब मांगा जा रहा होता है कानूं मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट में धाँधली और नक़ली दस्तखत का और विषय भटक जाता है, बात होने लगती है की क्या ऐसे सवाल करना जायज़ है? वैसे भी हमने यही सीखा है की बड़ों से छोटे सवाल नही किया करते | भारतीय संस्कृति है जी, सम्मान करो | बड़े बड़े नेताओं से छोटे मोटे आम आदमियों को सवाल करना नही बनता.. क्यूं करते हो? अपनी संस्कृति भूल गये?

खैर हम तो नेता हैं नहीं की कार्यक्रम खतम हो जाये और विषय गुम हो जाये इसलिये विषय पर वापस कहता हूँ की जनाब मुझे भी वाइरल बुखार हो गया और ज़्यादा दिन साथ दे गया तो कमज़ोर मेहसूस करने लगा | अब सोचा कि प्रोटीन, विटामिन और मिनरल की मात्रा भोजन में बढानी चाहिये | खयाल आया ही था की ये भी खयाल आया की मुझ शाकाहारी प्राणी के लिये प्रोटीन का स्त्रोत तो दूध और दालें है | दोनो ही अत्यंत मर्हॅंगी वस्तुएं हैं और दूध में युरिया तथा दाल में इनसेक्टिसाइड्स और हानिकारक केमिकल्स होते हैं| विटामिन और मिनरल के लिये क्या करूं? हरी सब्ज़ियों और फलों का भी यही हाल है| ... तभी मेरे मन मस्तिष्क में शॅम्पू का एड् जैसे गूँज गया.. प्रोटीन विटामिन और मिनरल .. सभी तो हैं उसमें .. और कोई मिलावट भी नही|



___________________________________________
'adhyatm' 'anwer jamal' 'cure' 'dr. anwer 'ishq pyar' 'islamization' 'medicines' 'pyari maa' 'rawan' . 2012 allah alternative journalism amarnath yatra america anna atankwad baba bhagdad bharat bjp blog cag china chunnu congress corruption crime delhi diwali election facebook fdi gadkari government health hindu india islam kamal kumar kasab kejriwal keshav keshav केशव kp singh kpsingh love manmohan markand dave minister mktvfilms modi muslim naresh naresh panwar ngo obama pk khurana politics price prosperity rahul gandhi resignation satire scam singhkp ullhas pr ullhaspr vyang अंधविश्वास अखबार अखिलेश यादव अदालत अधिकार अनाज अन्ना अन्ना हजारे अन्याय अपराध अफसर अभिव्यक्ति अमर सिंह अमरीका अमीर अमेरिका अरविंद अरविंद केजरीवाल अरविन्द केजरीवाल अराजकता अवतार अस्पताल अहिंसा आंदोलन आईएसी आग आजादी आडवाणी आतंक आतंकवाद आतंकवादी आतंकी आत्मकथा आत्महत्या आत्मा आदिवासी आनंद आम आदमी आयुर्वेद आर एस आरक्षण आरोप आरोपी आलेख आस्था इंकलाब इंडिया इजराइल इस्लाम ईमानदारी ईसाई उत्तर प्रदेश उत्तराखंड उत्पीड़न उद्योग उपयोग ऊर्जा एन डी एनजीओ ओबामा और औरत कटाक्ष कथा कदली के कन्या भ्रूण कमल कुमार करप्शन करवा चौथ कर्तव्य कवि कविता कसाब कहानी का कांग्रेस कांग्रेसी कानून कानून मंत्री काम कार कार्टून कार्टूनिस्ट काला धन की कुर्सी केजरीवाल केपी सिंह केपीसिंह कैंसर कॉंग्रेस कोयला कोर्ट खबरों की खाना गडकरी गधा गरीब गरीबी गाय गाली गीत गुजरात गुप्ता गुस्सा गैस गौ घटना घपला घर घोटाला घोटाले चाय चीन चुनाव चोर छुट्टी जज जनता जागरण जाति जानवर जीत जीवन जेल ज्योतिष टमाटर टाईम्स ठाकरे डाकू डायबीटीज डेंगू डॉक्टर तंज़ तालिबान तुलसीभाई पटेल त्योहार त्यौहार दंगे दर्द दलित दशहरा दहेज दहेज़ दान दिग्विजय सिंह दिल्ली दिल्ली पुलिस दिवस दिवाली दीपक गुप्ता दीपक गुप्ता दीपक तिवारी दीपावली दीवाली दुख दुनिया दुरूपयोग दूध देश देश दुनिया देशद्रोही देशप्रेम दैनिक दोस्त दोहरे मानदण्ड दोहा धनतेरस धर्म ध्यान नई दिल्ली नक्सली नरेंद्र मोदी नरेन्द्र मोदी नव नव भारत नवभारत टाइम्स नवरात्र नारी नितिन गडकरी नियम निरंकुश नीरज वर्मा नेता नेहरू नैतिकता नौकरी न्याय पक्ष पक्षी पति पत्नी पत्रकार पत्रकारिता परिवार पर्यावरण पाकिस्तान पाखण्ड पानी पार्टी पिता पीएम पुरुष पुलिस पूँजीवाद पूजा पूर्व पेड़ पैसा प्यार प्रकृति प्रणव प्रदूषण प्रदेश प्रधानमंत्री प्राकृतिक चिकित्सा प्रेम फ़ेसबुक फांसी फिल्म फेसबुक फैसला फोन बचपन बच्चा बधाई बलात्कार बांग्लादेश बाजार बाबरी मस्जिद बाबा रामदेव बाल ठाकरे बाल दिवस बिजली बी जे बीजेपी बेरोजगारी बॉलिवुड बोर्ड ब्राह्मण ब्लाग ब्लॉग भगदड भगवान भविष्य भाजपा भारत भारतीय भारतीय जनता भाषा भूख भूत भ्रष्ट भ्रष्टाचार भ्रष्टाचारी भ्रस्टाचार भ्रूण मंत्री मंदिर मच्छर मजाक मणि मतदाता मध्य प्रदेश मन मनमोहन मनमोहन सिंह मनोरंजन ममता बनर्जी मर्द मस्त मस्ती महँगाई महंगाई महाराष्ट्र महिला महिलाए महिलाएं माँ माता मायावती मिठाई मीडिया मीणा मुंबई मुखौटा मुद्दा मुलायम सिंह मुलायम सिंह मुसलमान मुस्लिम मुहम्मद तारिक मूल्य मेरी खबर मेरी सोच मोटापा मोदी मोनिक अगुप्ता मोनिका मोनिका गुप्ता मोबाईल मौत यमराज यहूदी यु पि युवा यूपीए योग रणधीर सिंह राज ठाकरे राजनीति राजनीती राजीव यादव राज्य राम राम पुनियानी रामदेव रामलीला रामलीला मैदान रावण राष्ट्र राष्ट्रपति राहुल राहुल गांधी रिक्शा रिश्ते नाते रिश्वत रेप रेल रोग लक्ष्मी लघुकथा लेख लेखक लेखिका लोकतंत्र लोग वकील वाहन विकलांग विकास विचारधारा विज्ञापन विदेश विधानसभा विधानसभा चुनाव विपक्ष विरोध विवाद विवाह विवेक विवेकानंद विश्व वैकल्पिक पत्रकारिता व्यंग व्यंग्य व्यायाम व्रत शराब शरीर शर्म शांति शादी शिक्षा शिव शिवसेना शिवेंद्र कुमार शुभकामनाएं शेर शोध शौचालय श्रद्धांजलि संघ संजय ग्रोवर संदेश संप्रदाय संविधान संशेय सचदेवा संशोधन संसद संसाधन संस्कृति सच सजा सड़क सत्ता सनातन धर्म सपा समस्या समाचार समाज समाज की समाजकीमसाज समाजवादी पार्टी सरकार सलमान खुर्शीद सवाल सहायता सांसद साइंस सामाजिक न्याय सिरफिरा सिरसा सीरियल सुधार सुप्रीम कोर्ट सुमन सुरक्षा से सेकुलर सेक्स सैनिक सोना सोनिया सोनिया गांधी स्त्री स्वस्थ स्वामी स्वास्थ्य हत्या हमला हरियाणा हास्य हिंदी हिंदुत्व हिंदू हिन्दू हिमाचल प्रदेश हृदय है होली
___________________________________________

No comments:

Post a Comment